फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति- सुनो मुझे अलादीन का चिराग मिला है, पत्नी का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 25 Feb 2022 01:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
हंसना हम सभी की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर हम भी सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने से चेहरे की चमक बरकरार रहती है। हंसी हमें मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आपको हंसने की कोई वजह मिल रही हो, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले। 

पति- सुनो मुझे अलादीन का चिराग मिला है।
पत्नी- वाह आपने उससे क्या मांगा? 
पति- मैंने कहा कि वह तुम्हारे दिमाग को 10 गुना और बढ़ा दे।
पत्नी- तो क्या उसने ऐसा कर दिया? 
पति- वह हंसने लगा और बोला शून्य को किसी से भी गुणा कर दो वह शून्य ही रहता है। अलादीन और पति दोनों गायब हैं.......
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं। 

बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था। 

गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया? 

बॉयफ्रेंड- गालियां
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

टीचर- 15 फलों के नाम बताओ।

पप्पू- आम, केला, अमरूद।

टीचर- शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ।

पप्पू- एक दर्जन केले।

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
बंता ने शादी के लिये अपने बॉस की लड़की का हाथ मांग लिया।

बॉस ने गुस्सा करते हुये बोला- 

तुमने अपनी औकात देखी हैं, जितनी तुझे सैलेरी मिलती हैं, उतने पैसो में तो मेरी बेटी के लिये टॉयलेट पेपर भी नहीं आयेगा।

बंता बोला- अच्छा, अगर आपकी लड़की इतनी पॉटी करती हैं, तो फिर शादी की बात अब रहने ही दो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
संता बंता के घर गया।

बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी की फोटो रखी देखी।

फोटो देखकर संता बोला 

तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी हैं।

संता की बात सुनकर बंता बोला- कहां हैं यार..

आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया, और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें