हंसना हम सभी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसी हमें स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आपके हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक अंकल ने सोनू से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है...?
सोनू ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं,
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं,
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!