फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: 80 साल की महिला ने तलाक के लिए लगाई अर्जी, वजह जानकर छूट जाएगी हंसी

Fri, 09 Feb 2024 11:08 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
हिंदी जोक्स: अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन बीतता है। अगर आप अंदर से खुश और सकारात्मक महसूस करते हैं। यहां तक कि हंसने और खुश रहने से आप सेहतमंद रहते हैं। इसके साथ ही आपकी उम्र भी लंबी होती है। इसलिए आपको दिन में नियमित रूप से कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। इससे आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं।
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपनी कान की मशीन निकाल लेते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो..!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गर्ल- तुम क्या कर रहे हो ?
बॉय- मच्छर मार रहा हूं
गर्ल- कितने मारे ?
बॉय- 5 मारे, 3 फिमेल ओर 2 मेल
गर्ल- कैसे पता चला, मेल है या फिमेल
बॉय- 3 आईने के पास बैठे थे ओर 2 बियर के पास

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पुलिस- हम पुलिस वाले हैं, दरवाजा खोलो।
चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- क्या तुम्हें जापानी भाषा पढ़नी आती है?
पिंटू - हां एकदम फराटेदार आती है, बस अंग्रेजी में लिखी होनी चाहिए।
पिंटू की बात सुनकर चिंटू हैरान रह गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें