फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने कहा- देखो कोई औजार तो नहीं छूट गया पेट में, मिला ये मजेदार जवाब

Fri, 19 Nov 2021 10:58 AM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

एक बार 5 डॉक्टरों ने मिलकर
एक बड़े हाथी का ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन करने के बाद बड़े डॉक्टर
ने कंपाउंडर से कहा - देखो कोई 
औजार तो नहीं छूट गया पेट में,
कंपाउंडर बोला - औजार तो सब हैं, लेकिन डॉक्टर गुप्ता
नहीं दिखाई दे रहे...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति-पत्नी का 1 घंटे से चल रहा झगड़ा पति के एक वाक्य से खत्म हो गया,
पति- सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी?
उसके बाद पति को चाय बिस्किट दोनों मिले... 
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बना रही थी...
सास (फ्रिज खोलती है )- अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है ?
बहू - मम्मी जी बुक में लिखा है कि सब चीजों को मिलाकर एक घंटा फ्रिज में रखें... 
सास बेहोश...

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा- पापा बुलेट दिलवा दो...
पापा- पड़ोस की लड़की को देख नालायक... बस से जाती है,
बेटा- हां पापा यही तो नहीं देखा जाता... 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- एक औरत 1 घंटे में 50 रोटी बनाती है तो 3 औरतें 1 घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी?
बच्चा- एक भी नहीं
टीचर- क्यों?
बच्चा- क्योंकि तीनों मिलकर खूब बातें करेंगी 
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पहला पागल (दूसरे पागल से)- मैं बचपन में रेल के नीचे आकर कुचल गया था.
दूसरा पागल- फिर तू मरा कि बचा??
पहला पागल- यार मुझे मालूम नहीं, उस समय मैं बहुत छोटा था... 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
टीचर- पता है बच्चों एक बार रजनीकांत हेलीकॉप्टर द्वारा स्विट्जरलैण्ड से होकर गुजर रहे थे,
लेकिन उनका पर्स गिर गया... 
छात्र- फिर क्या हुआ टीचर??
टीचर- वह स्थान आज स्विस बैंक के नाम से जाना जाता है...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें