फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: टीचर ने पूछा- स्कूल क्या है? बच्चे ने दिया हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाला जवाब

Sun, 29 Oct 2023 12:22 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes: हंसते मुस्कुराते रहने वाले लोगों के साथ अधिक से अधिक लोग जुड़ना चाहते हैं। अगर आप भी हमेशा खुश रहेंगे तो आपके आस-पास का माहौल भी बेहतर रहता है। इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि उन्हें हंसना कभी नहीं भूलना चाहिए। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो हंसी बेहद जरूरी है। क्योंकि हंसने से हमें कई मानसिक व शारीरिक बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा हंसने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।  इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

टीचर - चल बता...4 और 4 कितने होते हैं?
पप्पू - 10 होते हैं।
टीचर - 8 होते हैं... नालायक
पप्पू - हम दिलदार घर से हैं....2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं।
फिर टीचर ने उसकी पिटाई करते हुए उसकी सारी दिलदारी निकाल दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक टीचर ने बच्चे से पूछा- स्कूल क्या है?
बच्चे ने जवाब दिया- स्कूल वो जगह है,
जहां पर हमारे पापा को लूटा जाता है
और हमें कूटा जाता है...!!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
टीचर- सत्य और भ्रम में क्या फर्क है??
पप्पू- सर, आप पढ़ा रहे हैं ये सत्य है
और हम पढ़ रहे हैं ये आपका भ्रम है...!
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मम्मी- तू बाल क्यों नहीं कटवाता है?
लड़का- ओह् मम्मी... इट्स फैशन.
मम्मी- नालायक, तेरी बड़ी बहन को देखने आए थे,
वो तुझे पसंद करके चले गए...!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- ये तुम हर पेग के बाद जेब से
निकालकर क्या देखते हो?
बंता- बीवी की फोटो...
जब सुंदर लगेगी तो इसका मतलब चढ़ गई है...!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें