फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: छात्र ने 'संगठन में ही शक्ति है' वाक्य का दिया गजब उदाहरण, पढ़िए हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले जोक्स

Tue, 12 Dec 2023 01:06 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Jokes: हर इंसान के लिए हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी होता है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद आपको अपने मन को तरोताजा करने के लिए हंसना-मुस्कुराना जरूर चाहिए। इससे आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाती है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने-मुस्कुराने से आपके चेहरे पर चमक बनी रहती है। चेहरे की हल्की सी मुस्कान आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। इसलिए जरूरी है कि हर दिन आपको नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो बिना देर किए आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का मजेदार सिलसिला..

एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था, 
तभी उसके हाथ में धर्मपत्नि का ग्यारहवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड आया।
नम्बरों के नीचे चरित्र प्रमाण पत्र पढ़कर अभी तक बेहोश है
लिखा था नेहा एकदम 'मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा' है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो।
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता।
अब मास्टर जी के समझ नहीं आ रहा डांटू या तारीफ करूं?
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बंटी- यार I am going का मतलब क्या होता है?
बबली - मैं जा रहा हूं।
बंटी - ऐसे कैसे जाओगे? मैं ये सवाल 20 लोगों से पूछ चुका हूं।
सब चले जाने की बात करते हैं। जवाब बताकर जाओ।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चेला- बाबा, दाहिने हाथ में खुजलाहट है।
बाबा- वत्स, लक्ष्मी आने वाली हैं।
चेला- दाएं पैर में भी खुजलाहट है।
बाबा- यात्रा योग बन रहा।
चेला- पेट पर भी खुजलाहट है।
बाबा- उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।
चेला- गर्दन पर भी खुजलाहट है।
बाबा- दूर हट, तुझे खुजली की बीमारी है..
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
एक बूढ़ी अम्मा को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी, चार दिन से कुछ नहीं खाया।
बूढ़ी अम्मा 500 का नोट निकालते हुए बोली - 400 खुले हैं?
भिखारी - हां , हैं मां जी।
बूढ़ी अम्मा - तो उससे कुछ लेकर खा लेना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें