फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: शादी के 5 साल बाद वैलेंटाइन डे पर पति लाया सफेद गुलाब, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 12 Dec 2023 12:49 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Viral Jokes: हम सभी के जीवन में हंसी का एक बड़ा महत्व है। हमारी मुस्कुराहट सामने वाले के चेहरे की मुस्कान की वजह भी बन सकती है। हंसने से हमारे अंदर सकारात्मकता आती है, जो बड़ी से बड़ी समस्या को आसानी से पार करने में हमारी मदद करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। मन प्रसन्न रहने से आपके मन से नकारात्मक ख्याल दूर चले जाते हैं। इसकी वजह से हम मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की भी मदद ले सकते हैं। आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ स्पेशल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए पढ़ते हैं मजेदार चुटकुले और खिलखिला कर हंसते हैं।

टीचर- अगर स्कूल के सामने कभी कोई बम दिखे तो क्या करोगे बच्चों...
मोलू- कुछ देर तक देखेंगे मैडम फिर...
उसे उठा कर स्टाफ रूम में रख देंगे...
इस जवाब के बाद क्लास में लंबी खामोशी छा गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
शादी हमेशा अच्छा खाना
पकाने वाली से करना चाहिए... क्योंकि...
शादी के बाद प्यार कम हो
सकता है, भूख नहीं...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
शादी के 5 साल बाद...
वैलेंटाइन डे के दिन पति-पत्नी के लिए सफेद गुलाब लाया।
पत्नी- ये क्या सफेद गुलाब?
वैलेंटाइन पर तो रेड रोज देते हैं ना??
पति- अब जिंदगी में प्यार से ज्यादा शांति की जरूरत है..

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीटू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
शीटू- सिरदर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।
टीटू- क्यों?
शीटू- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एंप्लॉई- सर, मैंने अपना बैंक खाता आधार कार्ड से 
लिंक नहीं कराया फिर भी 200 रुपये सब्सिडी आ गई।
बॉस- वह सब्सिडी नहीं बल्कि तुम्हारा इन्क्रीमेंट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें