फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: टिल्लू ने टीचर की बातों का दिया ऐसा जवबा, जानकर छूट जाएगी आपकी हंसी

Tue, 19 Dec 2023 12:34 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: हंसना-हंसाना ही जिंदगी जीने का नाम है, जीवन को सकारात्मक और स्वस्थ बनाए रखने का ये मूल मंत्र भी है। इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाइए। मेडिकल साइंस भी मानता है कि हंसते रहने और खुश रहने वाले लोग शारीरिक-मानसिक तौर पर ज्यादा स्वस्थ और फिट रहते हैं। दौड़ती-भागती और तनाव से भरी इस जिंदगी में हंसने के तरीके ढूंढने की आदत बनाइए, ये बहुत जरूरी है। हंसने से मन शांत रहता है और मन शांत और स्वस्थ है तो आप कई बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी, कुछ पल के लिए ही सही आप सारे तनाव को भूल जाएंगे। तो आइए खोलते हैं आज के जोक्स का पिटारा।

टीचर- मैं जो पूछूं उसका जवाब फटाफट देना
टिल्लू- जी सर
टीचर- भारत की राजधानी बताओ?
टिल्लू- फटाफट
टीचर ने टिल्लू को जमकर पीटा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- डॉक्टर कल से पेट में दर्द है।
डॉक्टर- खाना कहां खाते हो?
चिंटू- रोजाना होटल में ही खाता हूं।
डॉक्टर- अरे रोजाना होटल में खाना मत खाया करो
चिंटू- ओह!!! ठीक है अब पैक करके घर ले आया करुंगा।
डॉक्टर बेहोश!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Teacher - A B C सुनाओ।
कंटा - A B C
Teacher - और सुनाओ।
कंटा - और सब बढ़िया, आप सुनाओ!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक डॉक्टर का पड़ोसी बहुत बड़ा नशेड़ी था और खूब जमकर शराब पीता था...
डॉक्टर ने एक दिन उसको समझते हुए कहा...
डॉक्टर- शराब का नशा आहिस्ता-आहिस्ता इंसान को मार देता है...
नशेड़ी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया: तो डॉक्टर साहब मुझे कौन सा मरने की जल्दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर बच्चों से - कोई ऐसा वाक्य सुनाओ जिसमें
हिंदी, उर्दू, पंजाबी और अंग्रेजी का प्रयोग हो
संजू - इश्क दी गली विच No Entry!
टीचर बेहोश!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें