फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: नल से आते पानी को देखकर बच्चे ने कही ऐसी बात, जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Tue, 19 Dec 2023 12:26 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Teacher Student Jokes In Hindi: चारों तरफ फैली नकारात्मकता के चलते आजकल अधिकतर लोगों के चेहरे पर से जैसे हंसी-रौनक खो सी गई है। पर क्या आप जानते हैं कि हंसना हमारी सेहत को ठीक रखने के लिए बहुत जरूरी अभ्यास है। ये मन को तनाव मुक्त रखने के साथ हैप्पी हार्मोन को बढ़ाता है जिससे ब्लड प्रेशर जैसी तमाम समस्याओं का जोखिम कम होता है। इतना ही नहीं कई अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग खूब दिल खोलकर हंसते हैं, उनमें तनाव-चिंता जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। यदि आपको हंसने का कोई मौका या बहाना नहीं मिल रहा है तो हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी। ये जोक्स आपको कुछ ही मिनटों में रिफ्रेश कर देंगे।

बच्चा - नल से आते पानी को देखकर बोला,
पापा ये पानी कहाँ से आता है ?
पापा - बेटा नदी से….
बेटा - तो फिर मुझे नदी देखनी है।
पापा उसे नदी दिखाने ले जाते हैं।
बच्चा उन्हें नदी में धक्का मारकर गिरा देता है।
और भागता हुआ घर आकर माँ को कहता है।
मम्मी जल्दी से नल खोलो, पापा आते होंगे
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
एक अंकल ने एक बच्चे से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है?
बच्चे ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है,
नदी जितना पढ़ पाते हैं,
बाल्टी भर याद होता है,
गिलास भर लिख पाते हैं,
चुल्लू भर नंबर आते हैं,
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति (फोन पर पत्नी से) - तुम बहुत प्यारी हो।
पत्नी - थैंक्स।
पति - तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो।
पत्नी - थैंक्यू सो मच... और बताओ क्या कर रहे हो
पति - खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी पति से- तुम तो कहते थे कि शादी के बाद भी मुझे खूब प्यार करोगे?
पति- सॉरी यार! मुझे क्या पता था कि तुम्हारी शादी मेरे साथ हो जाएगी!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- क्या देख रही हो?
पत्नी- कुकिंग शो...
पति- दिन भर कुकिंग शो देखा करती हो, खाना बनाना तो फिर भी नहीं आया तुम्हें।
पत्नी- आप भी तो कौन बनेगा करोड़पति देखते रहते हैं, तो कौन सा करोड़पति बन गए...
पत्नी की बात सुनकर पति की बोलती बंद हो गई!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें