फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: भाभी- क्या हुआ जी क्यों उदास बैठे हो? देवर का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 28 Sep 2023 12:40 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: हंसने से आप तनाव मुक्त रहते हैं। हंसने मुस्कुराने से हमारे साथ-साथ हमारे आस-पास के लोग भी खुश रहते हैं। अगर आपके चेहरे पर मुस्कान रहती है, तो ज्यादा से ज्यादा लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करते हैं। हल्की हंसी आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा देती है। इसलिए हंसना हर तरह से फायदेमंद और जरूरी साबित होता है। इसके अलावा  हंसते मुस्कुराते रहने से इंसान का मन हमेशा प्रसन्न रहता है। साथ ही कई बीमारियों से भी सुरक्षा मिलती है। आज भी हम कुछ जोक्स लाए हैं, जिन्हें पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने के मजेदार सिलसिला... 

सीमा भाभी- क्या हुआ देवर जी क्यों उदास बैठे हो?
देवर- कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं।
तभी से तैयार बैठा हूं ,कोई आया ही नहीं।
देवर की बात सुनकर सीमा भाभी जोर- जोर से हंसने लगी।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- आज सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया 
बंता- फिर ? 
संता- फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का
एक्सीडेंट हो गया। ….. साला हमसे पंगा
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने एक बोर्ड देखा
बनारसी साड़ी 10/-
नायलॉन 8/-
कॉटन 5/-
पत्नी खुश होकर अपने पति से बोली- 
मुझे 500 रुपये दो, मैं 50 साड़ी खरीदूंगी।
पति- अरी ओ बीरबल की मां, प्रेस करने वाले की दुकान है वो।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
विदाई के समय दूल्हे का मोबाइल बजा
दुल्हन ने जोर का थप्पड़ जड़ दिया।
रिश्तेदार- ऐसा क्यों?
क्योंकि उसकी रिंगटोन थी-
"दिल में छुपाकर प्यार का अरमान ले चले
हम आज अपनी मौत का सामान ले चले"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
भिखारी- कुछ खाने को दे दो बाबा..!
आदमी- बाबा कल की रोटी खा लोगे..? 
भिखारी : हाँ खा लूँगा..
आदमी: तो कल आना….

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें