फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: लड़के ने लड़की को दिया ऐसा धोखा कि खुल गई पोल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 28 Sep 2023 10:58 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Jokes in Hindi: इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद मन को तरोताजा रखने के लिए सभी को हंसना-मुस्कुराना जरूर चाहिए। हंसने से आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाती है। हंसने से आपका मन खुश रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पहली लड़की- आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुंगी।
सब साले झूठे, धोखेबाज और कमीने होते हैं।
दूसरी लड़की- क्यों क्या हुआ? तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या?
पहली लड़की- नाम मत लो उस झूठे, धोखेबाज का, मैं तो आज के बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी
दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा- क्यों, ऐसा क्या हो गया?
क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है?
पहली लड़की- अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया।
जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने पति से पूछा- अच्छा यह बताओ कि तुम मूर्ख हो या मैं ?
पति- (शान्त मन से) प्रिये ये बात तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यन्त तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मूर्ख व्यक्ति से शादी करो
इतना कहते ही पति को मिल गया राष्ट्रपति पुरस्कार!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की - मुझे गाना बहुत पसंद है
लड़का - ओ मतलब आप सिंगर हो
लड़की - नहीं मैं बस बाथरूम सिंगर हूँ
लड़का - ओ तो हमें बुलाओ कभी
आपका गाना लाइव सुनना है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीटू- दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है? 
शीटू- घरवाली
टीटू- मतलब? 
शीटू- और क्या, हफ्ते में 3-4 बार तो मनाना ही पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर ने पत्नी के मुंह में थर्मामीटर रख कर कुछ देर मुंह बन्द रखने को कहा,
पत्नी को खामोश देख कर पति ने पूछा
डॉक्टर साहब ये चीज कितने की आती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें