फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: संता-बंता की ये बातचीत पढ़कर हंसी रोककर तो दिखाइए, नहीं कर पाएंगे आप ऐसा

Tue, 05 Dec 2023 01:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
संता बंता जोक्स - फोटो : अमर उजाला
आजकल की दौड़भाग और तनाव भरी जिंदगी कई प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने का कारण बनती जा रही है। इससे निजात पाने के लिए लोग हास्य का सहारा लेते हैं। हंसी-मजाक से जीवन में सकारात्मक आती है, मजेदार जोक्स तनाव दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप अपना मूड और माइंड फ्रेश करना चाहते हैं तो हंसने के तरीके ढूंढिए। यकीन मानिए दिनभर कितने भी थके हारे घर लौटें और आपको कुछ हंसने का बहाना मिल जाए तो सारी परेशानियां जैसे गायब हो जाती हैं।

आज हम आपके लिए हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल इन मजेदार जोक्स को पढ़कर आपके पेट में जो हंसी के बुलबुले उठने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा, ये सड़ चुका है।
पप्पू- कितने पैसे लगेंगे?
डॉक्टर- बस 500 रुपये लगेंगे।
पप्पू- 50 रुपये ले लो और थोड़ा सा ढीला कर दो, निकाल मैं खुद ही लूंगा।
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
बीवी-अजी सुनते हो, खुशनसीब को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
पति- अनमैरिड
इस जवाब के बाद चार दिन से पति को खाना नहीं मिला है।

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
संता- पड़ोस में क्या चल रहा हे??
बंता- बर्थडे है।
संता- किसका ???
बंता- “टूयू” का
संता- ये टूयू कौन है?
बंता- पता नहीं, सुनाई तो एसा ही दे रहा है

हैप्पी बर्थ डे “टूयू”
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पापा- बेटा, आज तेरी मम्मी इतनी चुप-चाप क्यों बैठी है?
बच्चा- उन्होंने मुझसे लिपस्टिक मांगी थी गलती से मैंने फेवीस्टिक दे दी।
पापा- जुग-जुग जिओ मेरे लाल, ऐसा बेटा भगवान सभी को दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
अध्यापक- लड़कियां अगर पराया धन होती है तो लड़के क्या होते हैं??
पप्पू- सर चोर होते है।
अध्यापक- वो क्यों??
पप्पू- क्योंकि चोरों की नजर हमेशा पराए धन पर होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें