फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: सास दामाद की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 26 Dec 2023 12:09 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
Viral Jokes: हंसना-हंसाना ही जिंदगी जीने का नाम है, जीवन को सकारात्मक बनाए रखने और स्वस्थ रहने का ये मूल मंत्र भी है। इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाइए। मेडिकल साइंस भी मानता है कि हंसते रहने और खुश रहने वाले लोग शारीरिक-मानसिक तौर पर ज्यादा स्वस्थ और फिट रहते हैं। दौड़ती-भागती और तनाव से भरी इस जिंदगी में हंसने के तरीके ढूंढने की आदत बनाइए, ये बहुत जरूरी है। हंसने से मन शांत रहता है और मन शांत और स्वस्थ है तो आप कई बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी, कुछ पल के लिए ही सही आप सारे तनाव को भूल जाएंगे। तो आइए खोलते हैं आज के जोक्स का पिटारा।

तूफानी बारिश में आधी रात को एक आदमी पिज्जा लेने गया।
पिज्जा वाला- आप शादीशुदा हो?
आदमी- ऐसे तूफान में कौन-सी मां अपने बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सास- दामाद आप क्या करते हैं?
दामाद- मैं तो पायलट हूं।
सास- अच्छा कौन सी एयरलाइन्स में पायलट हैं आप?
दामाद- अरे मैं वो घर की शांदियों में ड्रोन उड़ाता हूं
इसे सुनकर सास अभी तक बेहोश है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू को एक अनजान नम्बर से मैसेज आया!!!
उसने अपने सब दोस्तों से वो मैसेज पेपर पे लिखवाया।
दोस्त ये तू क्या कर रहा हैं।
पप्पू- सबकी लिखावट मैसेज की
लिखावट से मैच करने के लिये!
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- एक तरफ पैसा और दूसरी तरफ अक्ल बताओ चिंटू तुम क्या चुनोगे?
चिंटू- पैसा।
मास्टर जी- गलत मैं तो अक्ल चुनता।
चिंटू- आपकी बात भी सही है क्योंकि जिसके पास जो चीज नहीं होगी वो वही चुनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
पप्पू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
पप्पू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो..!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें