Funny Jokes: खुलकर हंसना एक ऐसी प्रक्रिया है कि जब हम हंसते हैं तो हमारे चेहरे के सभी मांसपेशियां हिलती हैं, जिससे हमारे चेहरा खुशनुमा दिखता है। साथ ही जब हम हंसते हैं तो हमारे आसपास सकारात्मक माहौल बनता है, जिसका सीधा असर हमारे जीवन शैली पर पड़ता है। हंसने से हमारा मानसिक तनाव कम होता है साथ ही हम शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं। यही वजह है कि बहुत से डॉक्टर और योग गुरु भी रोज थोड़ी देर हंसने का सुझाव देते हैं। हंसने के लिए हम कॉमेडी वाली फिल्में देख सकते हैं, साथ ही चुटकुले पढ़ सकते हैं। देखा जाए तो चुटकुले पढ़ना खुलकर हंसने के लिए सबसे किफायती तरीका है। इसलिए हम आपके लिए सास-बहू के कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला..
बहू- मैं रोज पूजा करती हूं, काश एक दिन
भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन हो जाएं
सास- एक बार मीराबाई बन कर जहर पी कर देखो,
फिर देख श्रीकृष्ण तो क्या
तुम्हें सारे भगवान नजर आ जाएंगे…