फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: सरकारी ऑफिस के बोर्ड पर लिखी ये बात पढ़कर हंसते-हंसते दर्द करने लगेगा आपका पेट

Thu, 07 Dec 2023 05:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
jokes - फोटो : istock
हंसते रहना-खुश रहना वो आदत है जो आपको कई प्रकार की नकारात्मक परिस्थितियों से आसानी से बाहर निकालने में मदद कर सकती है। मेडिकल साइंस भी मानता है कि जो लोग हंसते रहते हैं उनका मन शांत रहता है और ये शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी आवश्यक है। हार्ट से लेकर अवसाद जैसी गंभीर समस्याओं के जोखिमों को कम करने तक के लिए ये बहुत जरूरी उपाय है। सभी लोगों को रोजाना ऐसे उपाय करते रहना चाहिए जो आपके चेहरे पर हंसी-खुशी लेकर आएं।

चुटकुले, वर्षों से लोगों को हंसाने का माध्यम रहे हैं। हम भी आपके लिए कुछ चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोट पोट हो जाएंगे। यकीन मानिए आपकी थकान को गायब करने और मन को रिफ्रेश करने का ये सबसे कारगर तरीका हो सकता है। आइए शुरू करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पति- सुनो मुझे अलादीन का चिराग मिला है।
पत्नी- वाह आपने क्या मांगा?
पति- मैंने कहा कि वह तुम्हारे दिमाग को 10 गुना और बढ़ा दे।
पत्नी- तो क्या उसने ऐसा कर दिया?
पति- वह हंसने लगा और बोला जीरो को किसी से भी गुणा करो वो जीरो ही रहता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर का एक पड़ोसी बहुत नशेड़ी था और खूब शराब पीता था।
डॉक्टर ने एक दिन उसको समझाते हुए कहा- शराब का नशा आहिस्ता -आहिस्ता इंसान को मार देता है। नशेड़ी बोला- डॉक्टर साहब मुझे कौन सा मरने की जल्दी है।
 

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
रमेश- क्या कर रहे हो भाई?
सुरेश- खा रहा हूं भाई!
रमेश- अकेले-अकेले?
सुरेश- अबे बीवी से मार खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले।
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
मां- बेटा क्या कर रहे हो?
बेटा- पढ़ रहा हू मां।
मां- शाबाश, क्या पढ़ रहे हो?
बेटा- आपकी होने वाली बहू के मैसेज।

दे थप्पड़, दे थप्पड़!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
एक सरकारी दफ्तर के बोर्ड पार लिखा था,
कृपया शोर ना करें।

किसी ने उसके नीचे लिख दिया,
“वरना हम जाग जाएंगे..”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें