फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: चिंटू की शादी नर्स से हो गई, फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी हंसी

Thu, 07 Dec 2023 12:21 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes: हम सभी के जीवन में हंसी का एक बड़ा महत्व है। हमारी मुस्कुराहट सामने वाले के चेहरे की मुस्कान की वजह भी बन सकती है। हंसने से हमारे अंदर सकारात्मकता आती है, जो बड़ी से बड़ी समस्या को आसानी से पार करने में हमारी मदद करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। मन प्रसन्न रहने से आपके मन से नकारात्मक ख्याल दूर चले जाते हैं। इसकी वजह से हम मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की भी मदद ले सकते हैं। आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ स्पेशल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए पढ़ते हैं मजेदार चुटकुले और खिलखिला कर हंसते हैं।

टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
टीटू- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजह से की जाती है।
पहला कारण है डर और दूसरा कारण शौक 
बिना वजह के शौक हम पालते नहीं और 
डरते तो हम किसी के बाप से नहीं।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी-पहले मेरी कमर पेप्सी की बोतल की तरह थी
सुसराल में आकर बुरा हाल हो गया
पति-अब भी तुम्हारी कमर पेप्सी की बोतल की तरह है।
फर्क इतना है कि वह बोतल अब 300ml की नहीं, बल्कि 2 लीटर की है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू की शादी नर्स से हो गई
मिंटू- भाई कैसा चल रहा है
चिंटू- भाई जब तक 'सिस्टर' नहीं बोलता हूं तब तक सुनती ही नहीं

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- संजू यमुना नदी कहां बहती है?
सांता- जमीन पर!
टीचर- नक्शे में बताओं कहां बहती है ?
सांता- नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा मैम!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
नौकरानी (बहू से)- मैडम, जल्दी आइए। पड़ोस की 
तीन औरतें बाहर बाहर आपकी सास की पिटाई कर रही हैं।
बहू बालकनी में आकर देखने लगी
नौकरानी- आप उनकी मदद करने नहीं जाएंगी?
मालकिन- नहीं रहने दो! तीन ही काफी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें