हंसते-मुस्कुराते रहना स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। असल में हंसना किसी व्यायाम की तरह है जिसमें चेहर की मांसपेशियों की एक्सरसाइज हो जाती है और आप मानसिक रूप से आरामदायक महसूस करते हैं। मन स्वस्थ रहेगा तो आप अच्छी तरह से काम भी कर पाएंगे। तो अपनी दैनिक जीवन में हंसी को जरूर शामिल कीजिए। रोजाना कुछ वक्त खुद के लिए निकालिए जिसमें आप जीवन का आनंद ले सकें, परिवार-दोस्तों के साथ खुलकर हंस सकें।
जोक्स-चुटकुले आपको हंसाने और कुछ पल के लिए खुशियां देने का तरीका हो सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ वायरल जोक्स लेकर आते हैं, आइए ऐसे ही कुछ चुटकुलों का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
जोक्स
- फोटो : iStock
पत्नी- मैं रोज पूजा करती हूं…
काश एक दिन श्रीकृष्ण के दर्शन हो जाएं..
पति- एक बार मीराबाई बन कर जहर पी ले।
फिर देख श्रीकृष्ण तो क्या
तूझे सारे भगवान नजर आ जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
जोक्स
- फोटो : iStock
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है।
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा।
4 of 6
जोक्स
- फोटो : iStock
राजू शराब पीकर बस में चढ़ा और एक साधू बाबा के पास बैठ गया,
साधू राजू को नशे में देखकर कहते हैं.
बेटा तुम नरक के रास्ते पर जा रहे हो
इतना सूनते ही चिंटू जोर जोर से चिल्लाने लगा ओय रोको रोको...
मुझे कहीं और जाना था... लगता है मैं गलत बस में चढ़ गया हूं..
विज्ञापन
5 of 6
जोक्स
- फोटो : iStock
बेटा बाप से- पापा से साढ़ू का रिश्ता क्या होता है?
बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं
पत्नी पति से- कहां पर हो आप?
पति- स्कूटर से गिर गया हूं, एक्सीडेंट हो गया है और हॉस्पिटल जा रहा हूं,
पत्नी घबराते हुए बोली- ध्यान रखना जरा, टिफिन टेढ़ा ना हो जाए, वरना दाल गिर जाएगी।