फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: शादी का ये फायदा सुनकर आपको भी आ जाएगी हंसी, इस बात की है गारंटी

Thu, 30 Nov 2023 05:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
हंसना और खुश रहना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। दिनभर की थकान को दूर करने और मन को शांत महसूस कराने के लिए कुछ पल की हंसी भी काफी कारगर हो सकती है। ये हमें स्वस्थ और फिट रखने के लिए भी बहुत जरूरी है, यही कारण है कि इन दिनों लाफ्टर कल्ब की मांग काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। हंसने और खुश रहने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं जैसे टीवी पर कॉमेडी शो देखना या जोक्स पढ़ना-सुनना।

आइए इसमें हम आपकी थोड़ी मदद करते हैं। आपको हंसाने के लिए हमारे पिटारे में कुछ मजेदार जोक्स हैं जिनको पढ़कर निश्चित ही आपके चेहरे पर कुछ पलों को लिए मुस्कान जरूर आ जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- चल तो रहे हो मायके, लेकिन लड़ना मत वो मेरे पापा का घर है...
पति- तो मेरे बाप का घर क्या कुरुक्षेत्र है, जो रोज महाभारत करती रहती हो।
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है
पत्नी-क्या गलतफलमी?
पति- यही, कि मैं सो रहा था

तब से वाकई में पति की नींद गायब है।

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पति (पत्नी से)- जरा, पानी पिला दो
पत्नी- क्या हुआ प्यास लगी है?
पति (गुस्से से)- नहीं गला चेक करना है, कि कहीं से लीक तो नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पति- कहां गायब थी 4 घंटे से?
पत्नी- मॉल में गयी थी शॉपिंग करने
पति- फिर क्या क्या लिया ?
पत्नी- एक हेयर बैंड और साथ में 40 सेल्फी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पति- तुम से शादि करके मुझे एक फायदा हुआ।
पत्नी- कौन सा फायदा?
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें