फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पप्पू ने अपने दोस्त को दिया बीवी पर मजेदार ज्ञान, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 17 Sep 2023 03:47 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
Hindi Viral Jokes: अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको सुबह और शाम नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से इंसान तनाव से दूर रहता है। हंसते मुस्कुराते रहने से इंसान का मन हमेशा प्रसन्न रहता है। यही वजह है कि लोगों को रोजाना हंसने की सलाह दी जाती है। हंसने के लिए आपको किसी खास मौके की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि आप जोक्स और चुटकुलों की मदद से किसी भी समय हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का यह मजेदार सिलसिला...

पप्पू ने अपने दोस्त को दिया बीवी पर मजेदार ज्ञान
अगर पत्नी की तबीयत ठीक नहीं हो...
तो उसे अस्पताल के बदले साड़ी की दुकान मे ले जाएं -
फिर भी आराम न आए तो सुनार की दुकान में ले जाएं.
तुरंत आराम मिलेगा
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
छात्र - सर जी...
मास्टर - हां बोलो...
छात्र - मैंने जो काम नहीं किया क्या आप उसकी सजा मुझे देंगे?
मास्टर - नहीं, बिल्कुल नहीं! बोलो क्या बात है?
छात्र - मैंने आज होमवर्क नहीं किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मेहमान- और बेटा, अब आगे क्या करोगे? 
लड़का- कुछ नहीं बस आपके जाते ही बिस्कुट खाऊंगा,
नमकीन तो आपने छोड़ी नहीं...!!!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो?
बॉयफ्रेंड - नो जी, कुछ और बताओ, मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
गर्लफ्रेंड- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक/व्हाट्सऐप चेक कर सकती हूं
बॉयफ्रेंड- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुम परिंदो के बारे में सब जानते हो?? 
सचिन - हां 
टीचर- अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता?
सचिन - मरा हुआ परिंदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें