Hindi Chutkule: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव होना बहुत आम बात है। आज के समय में लोगों के पास हंसने-खेलने तक का समय नहीं होता है। खुलकर हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से हर दिन थोड़ी देर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
पिक्चर हाल के सामने का नजारा
आदमी- भईया यहां स्कूटर स्टैंड कहां हैं?
संजू- सर पहले आप मुझे अपना नाम बताओ?
आदमी-गप्पू है
संजू- अब अपने माता पिता का नाम बताओ?
आदमी- मुझे पिक्चर देखने जाना है,
आप मेरा समय बर्बाद किए बिना जल्दी बताइये स्कूटर स्टैंड कहां है?
संजू- तभी तो बोल रहा हूं, जल्दी बताओ
आदमी- मेरी माता का नाम आशा देवी है, और वो टीचर है
मेरे पिता का नाम राजेश शर्मा है, और वो वकील हैं
संजू- सब पढ़े लिखें हैं
आदमी- हां, अब तो बताओ भाई स्कूटर स्टैंड कहां है?
संजू- पढ़े लिखे मां बाप की औलाद स्कूटर स्टैंड स्कूटर के नीचे होता है।