फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पप्पू और गप्पू की बातें हंसा-हंसाकर कर देंगी लोटपोट, पढ़िए ऐसे धमाकेदार चुटकुले

Fri, 03 Dec 2021 05:19 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
भागदौड़ भरी लाइफ और काम के अधिक दवाब की वजह से कई बार हम निगेटिव हो जाते हैं। अगर कोई बार-बार निगेटिव हो रहा है तो उसके डिप्रेशन में जाने की बहुत ज्यादा संभावना है। ऐसे उसे जबरदस्ती हंसने की कोशिश करना चाहिए। हंसने से हम डिस्ट्रेस होते हैं और शरीर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इसलिए डॉक्टर्स भी हमेशा हंसते रहने की सलाह देते हैं। हमेशा हंसते रहने के कई फायदे हैं। हंसते और खुश रहने से कई बीमारियां भी हमसे दूर रहती हैं। जोक्स हंसने में हमारी काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आज आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इन्हें पढ़िए और खुश रहिए...  

बेटा बाप से- पापा से साढ़ू का रिश्ता क्या होता है
बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं...
तभी वहां मम्मी आ गई
बस फिर क्या है तब से मम्मी गुस्से से 'लाल' हैं....और पापा डर के मारे 'पीले'
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू - बचपन से ही शौक था अच्छा इंसान बनने का!
गप्पू - फिर क्या हुआ, बन गए? 
पप्पू - अरे कहां, बचपन खत्म...
शौक खत्म...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
गणित की क्लास चल रही थी
टीचर ने पूछा- बताओं 1000 किलो = एक टन, तो 3000 किलों कितना होगा?
पप्पू- जी सर....टन, टन, टन
टीचर को समझ नहीं आ रहा कि शाबासी दूं या क्लास से बाहर निकालूं

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पिता (बेटी से) - पड़ोस वाले लड़के को देख...
हमेशा परीक्षा में फर्स्ट आता है...!
बेटी - पापा, उसी को तो देखती थी,
तभी तो फेल हो गई...!
फिर बाप ने जी भर के कूटा...!
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पति-पत्नी सफर कर रहे थे, तभी एक भिखारी आया...!
पति अभी पर्स निकाल ही रहा था कि
भिखारी बोला - जोड़ी सात जन्म तक बनी रहे...!
फिर क्या...
पति ने गुस्से में उसे पैसे ही नहीं दिए...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - आप मुझे बार-बार 
सॉरी मत बोला करो...!
पति - क्यों...?
पत्नी - क्योंकि मेरा लड़ने का सारा 
मूड ही खराब हो जाता है...!

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें