फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: परीक्षा में पेपर कठिन हो तो क्या करें? सोनू की ज्ञान भरी बात सुनकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 03 Dec 2021 12:33 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : Istock
हंसना-हंसाना सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। आपके खिलखिलाहट में छिपी खुशहाली आपकी सेहत के लिए इतनी जरूरी है कि इसके फायदे जानने के बाद आप हर वक्त हंसने का बहाना खोजेंगे। हंसने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है जिससे आपका ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है। इससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। इसलिए अगर हमेशा फिट और हेल्दी रहना है तो हंसने में जंजूसी बिल्कुल भी न करें। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ लाजवाब चुटकुले जिन्हें पढ़कर आपको हंसी जरूर आएगी। तो पढ़िए ये मजेदार चुटकुले और खुश रहिए.... 

सोनू अपने दोस्त मोनू को ज्ञान बांट रहा था,
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो,
आंखें बंद करो....
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है 
इसलिए अगले साल इसे फिर पढ़ेंगे...  
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा.
बंता- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
संता- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो... 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
रोहन और मोहन बात कर रहे थे...
रोहन - मेरा बॉस सबको परेशान करता था.
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में 
चुपके से एक चॉकलेट रख दी और एक पर्ची
डाल दी।
पर्ची में लिखा था - 'जानू दोनों तुम ही खाना,
उस पागल को मत देना।' आज बॉस लंगड़ाते
हुए ऑफिस आया था, चेहरा इतना सूजा हुआ
था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था। 

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
एक बुढ़िया अम्मा को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी,
चार दिन से कुछ नहीं खाया।
बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली - 400 खुले हैं?
भिखारी - हां हैं मां जी
बुढ़िया - तो उससे कुछ लेकर खा लेना...  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पत्नी- सुनो मेरे मुहं में मच्छर चला गया, अब क्या करूं...? 
पति - पगली ऑल आउट पी ले.. 
छह सेकंड में काम शुरू...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें