फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: मां ने आधी रात को बेटे के कमरे में आके कही ऐसी बात, जानकर छूट जाएगी हंसी

Fri, 17 Nov 2023 11:36 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Jokes: हर इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद आपको अपने मन को तरोताजा रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इससे आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाती है। साथ ही तनाव की समस्या भी नहीं होती है। हंसने आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

मां- कल आधी रात को कमरे में आके बोली- 
बेटा तुझे पता है, कि पेट्रोल सस्ता हो गया है?
बेटा- हां मां …फिर?
मां- चुप चाप फोन बंद कर के सो जा…..
नहीं तो तेरे इसी फोन पे पैट्रोल डाल के आग लगा दूंगी….
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं।
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? 
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे 
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे? 
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
अध्यापक- रोहन, अगर तुम्हारे पास पंद्रह सेब हों जिनमें से
छ- तुम निर्मला को दे दो, चार सुनिता को दे दो और पांच
डौली को दे दो तो तुम्हें क्या मिलेगा?
रोहन- सर ! मुझे तीन नई गर्लफ्रेंड मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
राजू- मैंने एक चीज बनाई है जिससे तू दीवार के आर पार देख सकते हैं।
छोटू- वाह, ऐसी क्या चीज बनाई है?
राजू- छेद .
छोटू- आज तक हंसने में लगा है….
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें