Viral Jokes: खुलकर हंसना हर किसी के जीवन का बहुत खूबसूरत हिस्सा होता है। देखा जाए तो अगर आपको मानसिक तनाव और चिंता से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। हंसने से मन खुश रहता है और घर में खुशहाली रहती है। इतना ही नहीं हंसने से हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। जब हम हंसते हैं तो हमारे शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो हमें खुशी और शांति का अनुभव कराता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि जब हम दूसरों को हंसते हुए देखते हैं, तो हम अपने आप मुस्कुराने लगते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
राकेश- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
रमेश- गूगल डार्लिंग
राकेश- ये कैसा नाम हुआ।
रमेश- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
बेटा- मुझे शादी नहीं करनी! मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
पिता- कर ले बेटा! फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी।
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
पति- मैच वाला चैनल लगाओ।
पत्नी- नहीं लगाउंगी।
पति- देख लूंगा। पत्नी- क्या देख लोगे?
पति- यही चैनल जो तुम देख रही हो।
4 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली... वहां क्यों बैठी है?
लड़की- सेब खाने
महिला- पर यह तो आम का पेड़ है!
लड़की- ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो सेब लेकर आई हूं