फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: मोटू- तू अपनी बीवी और साली दोनों में से किसकी जान बचाएगा? पतलू का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 24 Mar 2024 10:39 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मजेदार जोक्स: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 

दिवाली की शाम को बंगाली बाबा की पत्नी को भूत पकड़ लिया…और फिर…
यह देख बंगाली बाबा सब काम छोड़ भूत भगाने बैठ गए
बंगाली बाबा-तुम कौन हो?
बंगाली बाबा की पत्नी-आमी मोजंलिका…
बंगाली बाबा-क्या चाहिए?
बंगाली बाबा की पत्नी-25 हजार टका
बंगाली बाबा-क्यों?
बंगाली बाबा की पत्नी-सोने की अंगूठी खरीदनी है।
फिर…भूत की जमकर हुई कुटाई
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मोटू- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
पतलू- अपनी बीवी को भी लाऊंगा
मोटू- शेर के पिंजरे में अगर तेरी वाइफ और साली दोनों गिर गयी तो तू किसको बचाएगा
पतलू- मोटू मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में अब शेर बचे ही कितने हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
छगन - मैं यहां नहीं रहूंगा, इतना छोटा सा कमरा।
ना तो कोई खिड़की है ओर ना बाथरूम. मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए।
वेटर - लेकिन सर ये तो...
छगन - नहीं-नहीं, मुझे पैसे वापस दे दो।
वेटर - अबे गंवार ऊपर रूम में तो चल, यह तो लिफ्ट है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- शादी के समय सात फेरे लेते वक्त…
तुमने वचन दिया था और स्वीकार किया था 
कि मेरी इज्जत करोगी, मेरी सब बात मानोगी।
पत्नी- तो क्या इतने लोगों के सामने तुमसे बहस करती…
पत्नी की बात सुनकर पति हैरान रह गया...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- कल मैं सूरज पर लेक्चर दूंगी, कोई भी क्लास मिस मत करना।
चुन्नू- लेकिन मैं नहीं आ पाऊंगा मैम।
टीचर- क्यों?
चुन्नू- मेरी मम्मी इतनी दूर जाने नहीं देगी...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें