फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: चिंटू- तुम 4 घंटे से कहां गायब थीं? चिंकी का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 24 Mar 2024 10:28 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
हिंदी जोक्स: स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी समय भी हंस सकता है।  इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

दो खूबसूरत लड़कियां खुले आसमान में टेंट लगाकर सो रहीं थी… और तभी…
आधी रात को एक लड़की की नींद खुली
पहली लड़की- अरे सोनम, उठो
दूसरी लड़की- बोलो
पहली लड़की- तुम्हें आसमान में क्या नजर आ रहा है
दूसरी लड़की- तारे, और तुम्हें
पहली लड़की- तारे
दूसरी लड़की- कितना खूबसूरत है आसमान
पहली लड़की- डार्विन की अम्मा, टेंट चोरी हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- चिंकी तुम 4 घंटे से कहां गायब थीं?
चिंकी- शॉपिंग करने गई थी बेबी।
चिंटू- अच्छा बाबू, क्या-क्या खरीदा?
चिंकी- एक टॉप और ढेर सारी सेल्फी
चिंकी की बात सुनकर चिंटू ने सिर पीट लिया!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया...
पुलिसवाला- रुको !!
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं।
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतजार में तो मैं कई सालों से था,
चलो अब लिखो कि मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नही तोडूंगी, 100 बार...!!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू समोसे को खोलकर अंदर का मसाला ही खा रहा था।
संजू- अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?
पप्पू- अरे, मैं बीमार हूं न... इसलिए डॉक्टर ने
बाहर की चीज खाने से मना किया है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
छात्र- सर राष्ट्र गान और राष्ट्र पशु
दोनों एक साथ आये तो
खड़ा रहना है या भागना है?
सर ने इस्तीफा दे दिया!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें