फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes in Hindi: पुलिस- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए? मिला गजब का जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 27 Feb 2022 04:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Istock
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो हमें हमेशा प्रसन्न रहना चाहिए। अगर आप प्रसन्न रहना चाहते हैं, तो हंसी को अपने जीवन का हिस्सा बना लीजिए। हंसने से हमारे चेहरे की चमक बरकरार रहती है और हमारा मन प्रसन्न रहता है। इसीलिए हम सभी को दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हम जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं, क्योंकि जोक्स हमें हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 


बंटी स्कूल से जल्दी घर आ गया...

मां- क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए।

बंटी- हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया।

मां- क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया।

बंटी- मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था।
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

पुलिस- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए? 

चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही की थी अपनी पत्नी के लिए ड्रेस चुराकर।

बाकी दो बार तो मैं सिर्फ उसे बदलने गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

आधी रात को पप्पू की नींद खुली

पप्पू- अरे गप्पू, उठो

गप्पू- बोलो

पप्पू- तुम्हें आसमान में क्या नजर आ रहा है

गप्पू- तारे, और तुम्हें

पप्पू- तारे

गप्पू- कितना खूबसूरत है आसमान

पप्पू- डार्विन के बाप, टेंट चोरी हो गया है।

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

टीचर (रमेश से)- अच्छा ये बताओ कि दुनिया में कितने देश हैं?

रमेश- अरे मैम आप भी ये कैसी बात कर रही हैं।

दुनिया में तो बस एक ही देश है, हमारा देश भारत। बाकी तो सब विदेश हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
पोता- दादी आपने कौन-कौन से देश घूमे हैं?

दादी- अपना पूरा हिंदुस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान....

पोता- दादी अब कहां घूमोगी?

पीछे से छोटा पोता बोला...

कब्रिस्तान...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें