फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पति-पत्नी अचानक निकले लॉन्ग ड्राइव पर, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 10 Jan 2024 12:56 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Jokes: हंसना-मुस्कुराना भले ही हमें टाइम पास करने जैसा लगता है, लेकिन शायद ही लोग जानते होंगे कि यह हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद और जरूरी है। हंसने से हमें कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। हमें किसी न किसी बहाने हर दिन थोड़ा हंस लेना चाहिए, क्योंकि इससे हमारा मन शांत रहता है और हमारे अंदर सकारात्मकता आती है।  जोक्स और चुटकुले भी हंसने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।  

चिंटू और मिंटू बात करते हुए...
चिंटू - यार कल रात घर देर से पहुंचा, 
डोरबेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नहीं! 
पूरी रात सड़क पर गुजारी 
मिंटू - फिर सुबह बीवी की खबर ली या नहीं?
चिंटू- नहीं यार, सवेरे दारू उतरी तो याद आया, 
अभी तो मेरी शादी ही नहीं हुई है और चाबी तो जेब में थी।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- (पति से) हम कहां जा रहे हैं?
पति- बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर...
पत्नी- ओह! तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया?
पति- डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिता जी- गोलू बेटा आज परीक्षा कैसी रही?
गोलू- पिता जी, पहला जवाब छूट गया, 
तीसरा मुझे आता नहीं था चौथा भूल गया और पांचवां दिखा ही नहीं!
पिता जी- अच्छा और दूसरा सवाल?
गोलू- अरे पिता जी, बस वो ही गलत हो गया!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
रविवार को एक पति गुस्से में मेडिकल स्टोर पर गया।
पति केमिस्ट से- भाई मेरी बीवी सारा दिन चूं चपड़ करती रहती है।
केमिस्ट- तो इसमें मैं क्या करूं?
पति- भाई कोई ऐसी दवा दे दो, जिससे उसकी चूं चपड़ बंद हो जाए..
केमिस्ट- भाई, ऐसी कोई दवा होती तो मैं रविवार को दुकान खोलकर क्यों बैठता!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- यह तो अच्छा है कि 'ईसीजी' मशीन सिर्फ ये बताती है कि दिल कैसे धड़कता है।
मिंटू- पर क्यों?
चिंटू- अगर यह बता देती कि किसके लिए धड़कता है 
तो अब तक न जाने कितनों के हाथ-पैर टूट गए होते...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें