Viral Funny: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के लिए तनाव और अवसाद जैसी समस्या बेहद आम बात है। अगर आप भी कुछ इस तरह की मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो आपको अपना ख्याल रखने की बेहद जरूरत है। अगर आप दुनियाभर की टेंशन को थोड़ी देर के लिए किनारे कर अपने लिए कुछ समय निकालते हैं, तो आपको इससे काफी आराम मिल सकता है। हंसना-मुस्कुराना हमारी मानसिक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप इन सब परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपने अपने आस-पास का माहौल खुशनुमा बनाए रखना चाहिए। इसलिए हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिससे आपको मदद मिल सकती है।
एक पति-पत्नी के बीच जोर-जोर से झगड़ा हो रहा था।
पति ने कहा- देखो, अब तुम एक शब्द भी मत बोलना वरना मेरे अंदर का पशु जाग जाएगा।
पत्नी ने कहा- जागने दो तुम्हारे अंदर के पशु को, भला चूहे से भी कोई डरता है।