फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: टीचर- तुमने कभी कोई नेक काम किया है? संता का जवाब सुनकर हो गया बेहोश

Sun, 06 Nov 2022 12:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes: सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान पान के साथ ही हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप नियमित रूप से हंसते रहते हैं, तो दिल की बीमारियों से बच सकते हैं। आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम ऐसे ही जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं।
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं।
दूसरी- क्या बताऊं बहन.. 2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा? 
दूसरी- तब (2021 )भी कोविड था, और शादी के लिए केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती?
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुमने कभी कोई नेक काम किया है? 
संता- हां सर एक बुजुर्ग धीरे धीरे अपने घर जा रहे थे.. 
मैंने कुत्ता पीछे लगा दिया जल्दी पहुंच गए।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ जल्दी.. 
पत्नी- क्यों ना आज तुमको शाही पनीर और पुलाव बनाकर खिला दूं।
पति- वाह क्या बात है...मुंह में पानी आ गया.. 
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी अब इसी से काम चला लो। 

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
नौकरानी- मेम साब जल्दी आइए आपके बच्चे ने मच्छर खा लिया है 
मालकिन- अरे जल्दी से डॉक्टर को बुलाओ 
लनौकरानी- मालकिन घबराने की कोई बात नहीं मैंने बच्चे को All Out पिला दिया है।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
भंडारे में धक्का मुक्की से मोटा आदमी एक खूबसूरत लड़की से टकरा गया...
इस टक्कर में मोटे आदमी के एक टांग की हड़्डी टूट गई..
वो हॉस्पिटल गया तो देखा कि वहां एक आदमी की दोनों टांगें टूटी हुई हैं।
भोलापन तो देखिए... वो उसको देखकर बोला- आपकी दो पत्नियां हैं क्या?


आज के मजेदार जोक्स: लड़की- मेरे भाई ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर देख लिया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए... कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए... 
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी... 
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार पप्पू को अकबर के सैनिकों ने पकड़ लिया और दरबार में लेके गये...
अकबर- कौन हो तुम??
पप्पू- महाराज मैं पप्पू हूं...
अकबर- इतनी रात को हमारे महल में क्या कर रहे थे??
पप्पू- कुछ..कुछ नहीं महाराज (घबराते हुए)
अकबर- सैनिकों, इसे ले जाओ और बंदी बना दो...
पप्पू- महाराज रहम करो, मुझे बंदी मत बनाओ मुझे बंदा ही रहने दो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें