फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: टीचर ने चिंटू से पूछा- कभी अपनी बुक खोल के देखी है तुमने? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 30 May 2022 04:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
Latest Chutkule in Hindi: हंसने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने की वजह से मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से इंसान बचा रहता है। जोक्स और चुटकुले पढ़कर इंसान कभी भी हंस सकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

नौकरानी- मालकिन, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए...!
मालकिन- अगर तू छुट्टी पर चली गई, तो फिर तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा, टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा,
उनको टाइम से दवाई कौन देगा...?
नौकरानी (शरमाते हुए) - अगर आप कहें तो मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं...!
फिर क्या मालकिन का चेहरा देखने लायक था। 
विज्ञापन

2 of 8
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
टीचर चिंटू से- कभी अपनी बुक खोल के देखी है तुमने? 
चिंटू- हां, मैं तो रोज बुक खोलता हूं।
टीचर- कौन सी बुक?
चिंटू- फेसबुक। 
विज्ञापन

3 of 8
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
लड़की- आज मेरे भाई ने मुझे तुम्हारे साथ बाईक पर देख लिया।
लड़का- ओ तेरी, तो फिर क्या हुआ बाद में।
लड़की- फिर क्या बस का किराया वापिस ले लिया। फैमिली बहुत डेंजर है मेरी।

4 of 8
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

लड़की से लड़का बोला- डार्लिंग मुझे तुम्हारी आंखों में सारी दुनिया दिखाई देती है।
पीछे से एक बूढ़ा बोला- हमारी गाय नहीं मिल रही, दिखे तो बताना बेटा
विज्ञापन

5 of 8
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
पप्पू पहली बार हवाई जहाज में गया
जैसे ही हवाई जहाज उड़ने को हुआ एक खूबसूरत सी एयरहोस्टेस आई
एयरहोस्टेस- कृपया सभी लोग अपनी अपनी बेल्ट बांध लें।
पप्पू- पर मैडम मैं तो पजामा पहन के आया हूं। मैं क्या करूं?
विज्ञापन

6 of 8
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। 
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ? 
चिंटू- सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है 
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है।
विज्ञापन

7 of 8
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
मास्टर जी- गजल और भाषण में क्या अंतर होता है...?
छात्र- पराई स्त्री का हर शब्द गजल होता है और बीवी का हर शब्द भाषण...
विज्ञापन

8 of 8
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
पप्पू- यार कल रात घर देर से पहुंचा, बेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नहीं! पूरी रात सड़क पर गुजारी 
गप्पू- फिर सुबह बीवी की खबर ली की नहीं? 
पप्पू- नहीं यार, सुबह दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नहीं हुई है, और चाबी तो जेब में थी!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें