Latest Chutkule in Hindi: हमेशा हंसते मुस्कुराते रहने से हमारा जीवन खुशहाल रहता है और हम मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। हंसने से मन प्रसन्न रहता है साथ ही हमारे आस-पास का माहौल भी खुशनुमा रहता है। हंसी के एक नहीं कई बड़े फायदे हैं। इससे हमें कई गंभीर बीमारियों से भी राहत मिलती है। हंसी भी एक तरह का योग है, जिसे डॉक्टर भी लोगों को अपनी डेली रूटीन में शामिल करने की सलाह देते हैं। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक लड़की की बॉयफ्रेंड से बहुत दिन से बात नहीं हुई थी...
लड़की ने रोमांटिक होकर फेसबुक पर अपडेट किया
'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना'
थोड़ी देर बाद लड़के का कमेंट आया - धीरे-धीरे ही आ रहा था,
तेरे मोहल्ले वालों ने चोर समझ कर पीट दिया।