फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब पत्नी ने बनाया घर में खाना, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स

Thu, 08 Dec 2022 01:06 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes: यदि हमें सेहतमंद रहना है तो हमारे अंदर सकारात्मकता होनी चाहिए। यदि हम हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो बीमारियां भी हमसे दूर रही हैं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोग हमारे साथ रहना पसंद करते हैं। इसके अलावा हंसने से हमारे स्वास्थ्य को और भी कई फायदे होते हैं। इसलिए हंसने को भी एक योग माना गया है। खास बात तो ये है कि हम दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं, इसके लिए हमें किसी समय का इंतजार नहीं करना होता है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी?
पत्नी- बेड पर गिर गई थी और आंख लग गई थी।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा
पत्नी- सुनो जी आपको आरती याद है न?
पति- हां... वो पतली सी, वही न?
इसके बाद भगवान की बाद में , पति की 'पूजा' पहले हुई।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की का एक्सीडेंट हो गया।
डॉक्टर - आपके पैर खराब हो गए हैं।
लड़की - क्या ये सही नहीं होंगे?
डॉक्टर - नहीं इनको काटना पड़ेगा।
लड़की - ओह! नो अब मैं क्या करुंगी?
डॉक्टर - धीरज रखिए. ईश्वर सब ठीक करेगा।
लड़की - अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है. दरअसल मैंने कल ही नया सैंडल खरीदा है, और उस दुकान पर लिखा था- "बिका माल वापस नहीं होगा"।
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो?
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता।
मास्टर जी बेहोश।
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चपलू अपनी पत्नी से- जान, मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं...!
बीवी- अच्छा, तो क्या मैं आपको नहीं करती?
आपके लिए तो मैं पूरी दुनिया से लड़ सकती हूं...!
चपलू- लेकिन बेबी तुम तो बस मुझसे ही लड़ती रहती हो?
बीवी- आप ही तो मेरी दुनिया हो...!!
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
अगर कोई सबह- सुबह उठने में नखरें दिखाए,
तो बस एक तरीका आजमाना है, वह अपने आप उठ जाएगा, 
उसके कान में जाकर धीरे से कह दो
तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
कोच अपने स्टूडेंट से- मैं बैडमिंटन के बारे में सबकुछ जानता हूं..!!
स्टूडेंट- सब कुछ?
कोच- हां... विश्वास नहीं हो तो कुछ भी पूछ सकते हो
स्टूडेंट- बैडमिंटन नेट में कितने छेद होते हैं?
कोच बेहोश...!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें