Viral Jokes: चुटकुले हल्के-फुल्के मजाकिया किस्से होते हैं जिसे पढ़कर लोग अपना मनोरंजन करते हैं। चुटकुलों की खासियत होती है कि इसे पढ़कर इंसान अकेले में भी मुस्कुरा सकता है। चुटकुलों की दुनिया में हर तरह की स्थितियों और हर तरह के हास्य के लिए जोक्स मौजूद हैं। देखा जाए तो चुटकुले किसी न किसी स्थितियों पर बने व्यंग्य होते हैं। चुटकुले सुनकर हमारा मन खुश होता है जिससे आसपास सकारात्मक माहौल का संचार होता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी होता है। बड़े-बड़े डॉक्टर और एक्सपर्ट्स भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को थोड़ी रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका मन खुश हो जाएगा। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
पप्पू ने डॉक्टर से बोला- डॉक्टर साहब मैं बीमार हूं
डॉक्टर ने चिंटू से कहा- आपकी एक किडनी फेल हो गई है...
चिंटू रोने लगा और कुछ देर बाद आंसू पोंछते हुए बोला.....ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई?