फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साली बेड पर लेटकर रोमांटिक बातें कर रहे थे तो... ये मजेदार जोक्स कर देंगे लोटपोट

Wed, 13 Mar 2019 11:30 AM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
jokes

रामू जंगल में जा रहा था तभी एक सांप ने पैर पर काट लिया।

रामू को गुस्सा आया और टांग आगे करके बोला- ले काट ले जितना काटना है काट ले।

सांप ने फिर तीन-चार बार काटा और थक कर बोला, तू इंसान है या भूत?

रामू- मैं तो इंसान ही हूं लेकिन साले मेरा पैर नकली है।

विज्ञापन

2 of 6
husband wife joke

पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए..
पिता- एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे.
तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए.
तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए.
बेटा- पापा चलो इकट्ठे ही चलते हैं
पिता- क्यों?
बेटा- क्योंकि मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है!?

विज्ञापन

3 of 6

पप्पू ने चिड़ियाघर में नौकरी कर ली
उसने शेर के पिंजरे को ताला नहीं लगाया
अफसर- पप्पू तुमने शेर के पिंजरे को ताला क्यों नहीं लगाया?
पप्पू- क्या जरूरत है! इतने खतरनाक जानवर को कौन चुराएगा?
पप्पू को पहले दिन ही निकाल दिया गया

4 of 6

एक कवि की शादी हुई…

पहली मुलाकात में दूल्हे ने अपनी साहित्यक भाषा में अपनी

दुल्हन से बातचीत की शुरुआत कुछ इस तरह से की…

“प्रिय, आज से तुम ही मेरी कविता हो, अभिलाषा हो, भावना हो, कामना हो..”

दुल्हन ने यह सुनकर दूल्हे से कहा…

“मेरे लिए भी आज से तुम ही मेरे मुकेश हो, मितेश हो, राजेश हो, रमेश हो..”

विज्ञापन

5 of 6
Hindi Chutkule

लड़की वाले- जी हमें तो ऐसा लड़का चाहिए जो पान, सिगरेट, दारू ना लेता हो..

सिर्फ उबला हुआ शुद्ध शाकाहारी खाना खाए और दिन रात भगवान का नाम ले

पंडित- ऐसा लड़का तो आपको सिर्फ एम्स के आईसीयू वॉर्ड में ही मिलेगा!

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hindi jokes
लडकियां रेड कलर की लिपस्टिक के 20 शेड्स में भी आसानी से अंतर बता सकती हैं और लड़के...? 
लड़के शैम्पू की बजाय कंडिशनर से नहा लेंगे और गाली दे कर बोलेंगे....कौन लाया ये शैम्पू झाग ही नहीं है साला इसमें।
---------
विदेशों में कोई रिश्तेदार बीमार होता है तो उसे हॉस्पिटल में मिलते समय 'get well soon' बोलते हैं ताकि वह जल्दी ठीक हो जाए... 
हमारे गांव में तो कहते हैं... जरा ध्यान रखना भाई, हमारे पड़ोसी भी इसी बीमारी में चल बसे थे।
------------
पति- तुम्हारी ये रोज रोज की फरमाइश से परेशान होकर मैं आत्महत्या ना कर लूं
पत्नी- आप भी ना रुला कर मानेंगे, चलो अब एक अच्छी से सफेद साड़ी दिला दो बस, वरना तेरहवीं में क्या पहनूंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें