फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान व्यक्ति ने फोन कर बंटी को कही ऐसी धमाकेदार बात....पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 06 Dec 2020 03:32 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : सोशल मीडिया
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

बैंक मैनेजर - मिश्रा जी हमारे पुराने ग्राहक हैं, तुमने उनसे बदतमीजी की।
मेरे सामने फोन करके माफी मांगो!
.
क्लर्क - हेलो, मिश्रा जी...!
.
मिश्रा जी - हां, बोल रहा हूं।
.
क्लर्क - मैं बैंक से बोल रहा हूं जी।
.
मिश्रा जी - बोलो...
.
क्लर्क - कल मैंने आपसे कहा था कि 'भांड़ में जा तू'
.
मिश्रा जी - हां, तो...?
.
क्लर्क - तो अब मत जाना, बस यही कहने के लिए फोन किया था...!!!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pexels.com
पत्नी - सुनो जी, डॉक्टर ने मुझे
एक महीना आराम के लिए स्विट्जरलैंड
या पेरिस जाने को कहा है...
हम कहां जाएंगे?
.
.
पति - दूसरे डॉक्टर के पास...!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
प्रेमी - मैं उस लड़की से शादी करुंगा, जो मेहनती हो,
सादगी से रहती हो, घर को संवारकर रखती हो, आज्ञाकारी हो!
.
.
.
प्रेमिका - मेरे घर आ जाना, ये सारे गुण मेरी नौकरानी में हैं...!!!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी ने पति से पूछा...
.
अच्छा यह बताओ कि तुम मुर्ख हो या मैं...?
.
पति (शांत मन से) चाय का घूंट लेते हुए बोला - प्रिये, यह बात
तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यंत तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो,
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मुर्ख व्यक्ति से विवाह करो...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक बार फोन की घंटी सुन कर जब बंटी ने फोन उठाया तो
दूसरी तरफ से आवाज आई...
.
हेलो, फ्रिज चल रहा है?
.
बंटी - हां चल रहा है, आप कौन...?
.
फोन करके वाला (कॉलर) - तो फिर पकड़ लो, वरना भाग जाएगा।
.
कॉलर ने थोड़ी देर बाद दोबारा फोन किया - हेलो, फ्रिज है...?
.
बंटी (गुस्से से) बोला - नहीं है।
.
फोन करने वाला (कॉलर) - कहा था पकड़ लो, वरना भाग जाएगा...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें