फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: लड़की-लड़के की मजेदार बातचीत हंसाकर कर देगी लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sat, 22 May 2021 10:00 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

डॉक्टर – और बताओ अब कैसे हो ? शराब पीना बंद किया या नहीं...
.
मरीज – जी डॉक्टर साहब...बिल्कुल छोड़ दिया है,
बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
.
डॉक्टर – ‘बहुत बढ़िया’... और ये तुम्हारेसाथ कौन भाई साहब हैं...?
.
मरीज – जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मरीज - डॉक्टर साहब आपने पर्चे के पीछे जो दवा लिखी थी,
वो कहीं नहीं मिल रही है...!
.
.
.
डॉक्टर - ये दवा नहीं है बे, पेन चलाकर देखा था...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
गर्लफ्रेंड - कहां हो तुम...?
.
लड़का - बैंक में हूं...!
.
गर्लफ्रेंड - तो मुझे 8000 रुपये नये फोन के लिए
और 2000 रुपये कपड़े के लिए चाहिए...!
.
लड़का (गुस्से में) - ब्लड बैंक में हूं,
खून पीएगी खून...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मैडम - मैं सुंदर थी, सुंदर हूं और सुंदर रहूंगी।
इसी तरह तीनों काल का उदाहरण दो।
.
.
पप्पू - आपको वहम था, वहम है और वहम रहेगा...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की - अगर खामोशी मजबूरी है,
तो रहने दो इश्क कौन सा जरुरी है...!
.
.
.
लड़का (गुटखा थूकते हुए) - अब क्या आदमी
चैन से गुटखा भी न खाए...?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
कुश्ती देखने वालों में एक आदमी बोला -
लगाओ एक घूंसा मुंह पर...!
.
सारे दांत तोड़ दो...!
.
दूसरे आदमी ने उत्सुकता से पूछा -
वाह...! आप कोई अच्छे पहलवान लगते हैं...?
.
पहला आदमी - अरे नहीं भाई, मैं दांतों का डॉक्टर हूं...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें