फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पप्पू-गप्पू की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 22 May 2021 09:49 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

--------------------------------------

पप्पू अपने दोस्त से कह रहा था...
.
पता नहीं शादी के बाद लोग बीवी से डरने क्यों लगते हैं...!
.
हमने तो आज साफ-साफ कह दिया...
.
गर्मी बहुत है, बर्तन शाम में माजूंगा...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की को एक अनजान नंबर से फोन आया।
.
लड़की - कौन हो तुम? क्यों फोन किया...?
.
लड़का - जी, आपका नाम क्या है...?
.
लड़की - शीतल।
.
लड़की - अब बताइए आपका नाम क्या है...?
.
लड़का - पेयजल
.
लड़की - कमीने, मेरा मजाक उड़ाता है...?
.
लड़का - सॉरी मैम, मेरा मतलब था 'फैजल'
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
गर्मी का समय था। चंपू घूमने निकला।
घूमते-घूमते वह कब्रिस्तान के पास जा पहुंचा। 
वहां उसने देखा कि एक औरत कब्रिस्तान में कब्र के ऊपर बैठी है।
.
चंपू उसके पास पहुंचा और बोला - कब्रिस्तान में बैठे हुए डर
नहीं लगता क्या...?
.
औरत ने कहा - डर कैसा...?
अंदर बहुत गर्मी लग रही थी इसीलिए बाहर आ गई।
.
चंपू बेहोश....!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
नुमाइश में बहुत भीड़ थी...
एक साहब एक महिला से कहने लगे -
माफ कीजिए मैं कुछ देर आपसे बातें करना चाहता हूं...!
.
महिला - इससे आपको क्या लाभ होगा?
.
साहब - दरअसल मेरी पत्नी खो गई है,
वह मुझे आपसे बातें करते हुए देखेगी, तो गोली की तरह यहां पहुंच जाएगी...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
अध्यापक - ईश्वर ने आंखें किसलिए बनाई हैं...?
.
छात्र - जी, देखने के लिए...
.
अध्यापक - और कान...?
.
छात्र - जी, मुर्गा बनने के लिए...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - मुझे लगता है धीरे-धीरे हम अपनी संस्कृति खो रहे हैं...!
.
गप्पू - वो कैसे...?
.
पप्पू - अरे यार, कल मैं एक शादी में गया था,
वहां देखा कि फूफा बिना मुंह फुलाए घूम रहे थे...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें