फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: सब्जी की तारीफ में पत्नी ने पति से कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 02 Mar 2021 03:11 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

क्लास में मास्टर जी ने बच्चों से पूछा -
बताओ, कांटों भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा,
पति, पत्नी, भाई, बहन, मां-बाप, प्रेमी, प्रेमिका या दोस्त...?
.
पप्पू खड़े होकर बोला - सर चप्पल...!
.
फिर मास्टर जी ने भी चप्पल से की पप्पू की पिटाई...
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
पत्नी - अगर मेरी किसी राक्षस के साथ भी
शादी हो जाती, तो भी इतना दुखी नहीं होती,
जितनी तुम्हारे साथ हूं...!
.
पति (हंसकर) - पगली... खून के रिश्तों में
कहां शादी होती है...?
.
इसे कहते हैं नहले पे दहला...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
नौकरानी - मालकिन, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए...!
.
मालकिन - अगर तू छुट्टी पर चली गई तो फिर 
तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा,
टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा,
उनको टाइम से दवाई कौन देगा...?

नौकरानी (शरमाते हुए) - अगर आप कहें, तो
मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
आज का ज्ञान...
.
जब पाप का घड़ा भर जाए तो...
.
.
घड़ा हटाकर ड्रम लगा देना चाहिए...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है,
जल्दी से एंबुलेंस के लिए फोन करो...!
.
पत्नी - हां लगाती हूं, अपने मोबाइल का
पासवर्ड बताओ...?
.
पति - रहने दो, अब थोड़ा ठीक लग रहा है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - आज सब्जी बिल्कुल भी ठीक नहीं बनी है...!
.
पत्नी - चुपचाप खा लो... इसी सब्जी को
फेसबुक पर 600 लोगों ने लाइक किया है और
500 लोगों ने कमेंट में यम्मी भी लिखा है,
और आपके नखरे ही अलग हैं...!!!
.
पति बेहोश...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें