फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: लड़के की बात सुन जब उसके दोस्त हो गए हैरान...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Tue, 02 Mar 2021 12:08 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

डॉक्टर (डिप्रेशन की मरीज से) - क्या तकलीफ है...?
.
महिला - सर, दिमाग में बहुत उल्टे-पुल्टे विचार आते हैं,
रुकते ही नहीं...!
.
डॉक्टर - कैसे विचार आते हैं...?
.
महिला - जैसे मैं यहां आई थी, तो आपके ओपीडी में
एक भी मरीज नहीं थे...
.
तो मैं सोचने लगी कि डॉक्टर साहब के पास
कोई भी मरीज नहीं है, इनकी कमाई कैसे होगी,
.
घर कैसे चलेगा, इतना पैसा डाला पढ़ाई में...
अब क्या करेंगे...
.
अस्पताल बनाने में भी बहुत पैसे लगाया होगा,
अब लोन कैसे चुकाएंगे?
.
कहीं किसानों की तरह लटक तो नहीं जाएंगे एक दिन...!
.
ऐसे ही कुछ भी विचार आते रहते हैं,
अब डॉक्टर साहब खुद डिप्रेशन में हैं...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - मोहब्बत अगर अंधी होती है, तो
फिर शादी क्या है...?
.
.
पति - आंखों का ऑपरेशन...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराते ही
डॉक्टर ने पत्नी को बुलाकर पूछा -
पेशेंट का मेडिक्लेम है, जिससे इलाज अच्छा हो
और आपको खर्च की चिंता ना रहे..?
.
.
पत्नी - डॉक्टर साहब, इलाज-विलाज, मेडिक्लेम छोड़िए...
एलआईसी है, उसपर ध्यान दीजिए...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pexels.com
बॉस - क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है...?
.
पप्पू - हां सर...
.
बॉस - कुछ बोल के दिखाओ...!
.
पप्पू - डुगना लागान डेना पड़ेगा बुवन...!
.
बॉस बेहोश...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
कुछ दोस्त एक साथ बैठकर बीयर पी रहे थे...
तभी टेबल पर रखा मोबाइल बजा...
.
लड़का - हेलो...
.
गर्लफ्रेंड - मैं मार्केट में हूं, क्या मैं 50 हजार तक का
गोल्ड सेट ले सकती हूं...?
.
लड़का - हां जानू ले लो...
.
गर्लफ्रेंड - एक सिल्क सूट भी ले लूं, पांच हजार का है...?
.
लड़का - हां जानू... एक नहीं दो-चार ले लो...!
.
गर्लफ्रेंड - ठीक है... तुम्हारा क्रेडिट कार्ड मेरे पास है,
उसी से ले रही हूं...!
.
लड़का - हां ठीक है...!
.
सभी दोस्त एक साथ बोल पड़े - तू पागल है या
तुझे चढ़ गई है?
.
या तू हमें दिखाना चाहता है कि तू अपनी गर्लफ्रेंड
को कितना चाहता है...!
.
लड़का - वो सब छोड़ो... ये बताओ,
ये मोबाइल किसका है...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें