Jokes in Hindi: हंसना-मुस्कुराना और खिलखिलाना सेहत की राज है। आज कल की भागमभाग जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना बहुत जरूरी है। अगर आप तनाव से बच रहते हैं, तो कई तरह की बीमारियों से आप बच सकते हैं। मानसिक तनाव को दूर रखने में जोक्स और चुटकुले अहम भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
पति- क्या कर रही हो तुम?
पत्नी- आसमान देख रही हूं।
पति- आज मौसम कितना हसीन है एक भी तारा नहीं दिख रहा है।
पत्नी (पति से बोली)- अच्छा एक बात बताओ
पति- हां पूछो
पत्नी- वो कौन सी चीज है जो तुम रोज देख सकते हो पर ला नहीं सकते ?
पति तुरंत बोला- पड़ोसन !
पति की बात सुनकर पत्नी ने उसे चांद तारे सब एक साथ दिखा दिए
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
सास- बहू कहां हो तुम?
बहू- होटल में हूं, बहुत तेज बहुत भूख लग रही थी है
इसलिये यहां खाना खा रही हूं,
आप कहां हो सासू मां ?
सास- लंगर में...
तुम्हारे पीछे लाइन में खड़ी हूं, खीर मेरे लिए भी ले लेना
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
एक बार 5 डॉक्टरों ने मिलकर
एक बड़े हाथी का ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन करने के बाद बड़े डॉक्टर
ने कंपाउंडर से कहा - देखो कोई
औजार तो नहीं छूट गया पेट में,
कंपाउंडर बोला - औजार तो सब हैं, लेकिन डॉक्टर गुप्ता
नहीं दिखाई दे रहे....
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े...
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
गप्पू - सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है...
मास्टर जी - तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया...?
पप्पू - मैं हॉस्टल में रहता हूं ना...!
मास्टर जी - तो...?
पप्पू - हॉस्टल में होमवर्क कैसे कर सकता हूं,
हॉस्टल वर्क देना चाहिए था ना...!
फिर हुई पप्पू की जोरदार धुनाई...!