फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: साली- ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता है? जीजा ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Mon, 25 Sep 2023 02:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jija sali Jokes - फोटो : अमर उजाला
Jokes: अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए इंसान को सुबह और शाम नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए जिससे दिल की घातक बीमारियों से बच सकता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, बल्कि उसे एक अच्छे माहौल की जरूरत होती है। जोक्स और चुटकुले इंसाने को हंसाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

चिंटू-पिंटू ने हाॅस्टल से भागने का प्लान बनाया,
चिंटू- कल जैसे ही गेट खुलेगा हम चौकीदार को पकड़ कर मार देंगे और भाग जायेंगे,
पिंटू-हां आइडिया अच्छा है, अगले दिन सुबह दोनों जैसे ही भाग कर गेट के पास गए,
देखा- गेट खुला था चौकीदार गायब था
चिंटू- अरे यार ये चौकीदार कहां गया, अगर वो होता तो हम प्लान के मुताबिक
आज भाग सकते थे, दूसरा कोई नहीं यार चलो कल ट्राइ करते हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- क्या तुम्हें पता है कि गाने में इतनी ताकत होती है कि पानी भी गरम हो जाता है
पत्नी- हां हां जरूर, क्यों नहीं जानती
अब तुम यही सोच लो अगर तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो फिर पानी क्यों नहीं
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
रेनू- जीजू, एक बात बताओ…
ससुराल में दामाद का इतना सम्मान और स्वागत सत्कार क्यों होता है?
जीजा- क्योंकि ससुराल वाले जानते हैं कि यही वह महान इंसान है 
जिसने अपने घर का तूफान संभाल रखा है…
जीजू की बात सुनकर रेनू हंसने लगी।
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिंकी तेजी से स्कूटी पे जा रही थी, जैसे ही रेड लाइट क्रॉस की... 
पुलिसवाला - मैडम गाड़ी साइड लगाओ।
पिंकी- पहली बार है माफ कर दो ना।
पुलिसवाला- आपको रेड लाइट नहीं दिखी थी क्या? 
पिंकी- लाइट तो दिखी थी, लेकिन आप कहीं नहीं दिखे, जाने कहां छिपे थे


Funny Jokes: टीचर: अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए? छात्र ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock

मरने से पहले ससूर ने अपने दमाद से बोला -
मैं जा रहा हूं, अब हम स्वर्ग में मिलेंगे
बस उसी दिन से दमाद दारू पीने लगा,
कुल मिलाकर दुनिया के सारे बुरे काम करने लगा...
कुछ भी हो जाए, स्वर्ग नहीं जाना है...
मतलब नहीं जाना है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें