Jokes in Hindi: अच्छी हवा, अच्छा खानपान के साथ ही इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी की इंसान को स्वस्थ रखने में बेहद अहम भूमिका होती है। मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहना, तो आपको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद करते हैं। इसलिए हम ऐसे मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है, जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!