हंसना हमारे लिए उतना ही जरूरी है, जितना जरूरी भोजन है। एक स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए हमारे लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। ऐसे में दिल की बीमारियों की संभावना भी कम हो जाती है। इससे हमारी याददाश्त भी बढ़ती है। जो लोग खुश रहते हैं और नियमित रूप से हंसते रहते हैं, उनके आस पास का माहौल भी काफी खुशनुमा रहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक मुर्गा अपने मालिक को खिड़की से बैठा देख रहा था।
मालिक की बीवी उसके बगल में बैठी थी।
बीवी बोली- आपको बहुत तेज बुखार है, मैं आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं।
इतना सुनते ही मुर्गे के तोते उड़ गए,
मुर्गा बोला- एक बार DOLO 650 दे कर भी देख लो।