फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: जब गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड से पूछी लेट होने की वजह, पढ़िए ऐसे ही धमाकेदार चुटकुले

Thu, 09 Jun 2022 06:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
chutkule jokes in hindi: आज कल की आपाधापी से भरी जिंदगी में इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों प्रसन्न रहता है। बढ़ती महत्वाकांक्षाओं की वजह से लोगों की जिंदगी से तनाव से भर गई। इसलिए इंसान मानिसक तनाव और चिंता की वजह होने वाली बीमारियों की चपेट में आ रहा है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले लोगों की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...


संता ने बंता से बोला-

अगर एक तरफ पैसा हो और दूसरी तरह दिमाग हो,

तो तुम इन दोनों में से क्या लेना पसंद करोगे?

बंता बोला- मैं पैसा लेना पसंद करुंगा।

संता बोला- मैं तो भाई दिमाग लेना पसंद करुंगा।

संता की बात सुनकर बंता बोला- 

जिसे जिस चीज की कमी होती है, वह वही लेना पसंद करता है।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

गर्लफ्रेंड (गुस्साते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं। 

बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।

गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?

बॉयफ्रेंड- गालियां
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?

पप्पू- जी मंदिर चला जाता हूं

महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?

पप्पू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,

फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू- यार तुम स्कूल क्यों नहीं जातो हो

मोनू- अरे भाई जाता तो हूं लेकिन लोग मुझे मार के बाहर फेंक देते हैं

सोनू- ऐसा क्यों भाई? कौन से स्कूल जाते हो?

मोनू- कन्या विद्यालय
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock


कारपेंटर- सर, दरवाजा ठीक हो गया

लेबर चार्ज 1000 रुपये

इंजीनियर- अरे, 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है।

कारपेंटर- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
खूबसूरत लड़की को देख भिखारी शर्मा कर बड़े अदब में बोला...

ऐ मसकली- भगवान के नाम पर कुछ दे....

लड़की- ये लो मेरी डिग्री रख लो...काम आएंगे

यह सुन भिखारी बोला-अब क्या रूलाएगी।

तुम्हें तो चाहिए तो मेरी होटल मैनजमेंट की रख ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

पत्नी- शादी से पहले तुम मंदिर बहुत जाते थे। अब क्या हो गया?

अब क्यों नहीं जाते?

पति- फिर मेरी शादी तुमसे हो गई और मेरा भगवान पर से भरोसा उठ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें