फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: मास्टर जी- दशमलव किसे कहते हैं? पप्पू ने दिया गजब का जवाब

Tue, 20 Dec 2022 07:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes in Hindi: हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आप से दूर रहता है। हंसने से हम सभी का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसीलिए हम सभी को हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा...!
पत्नी- क्या हुआ जी...?
पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए...!
पत्नी- तो आप कैसे बचे...?
पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था...!
पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का...!
थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि
सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है...!
पत्नी गुस्से में- ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- दशमलव किसे कहते हैं?
पप्पू- जब 10 से लव हो जाए, उसी को दशमलव कहते हैं...!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू ने पूछा- कैसे हैं बाबाजी...?
बाबाजी बोले- हम तो साधू हैं बेटा,
हमारा 'राम' हमें जैसे रखते हैं, हम वैसे ही रहते हैं...!
तुम तो सुखी हो ना बच्चा...?
पप्पू बोला- हम तो संसारी लोग हैं बाबाजी, हमारी 'सीता' हमें जैसे रखती है, हम वैसे ही रहते हैं...!

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दो दोस्त बात कर रहे थे...!
यार कल रात घर देर से पहुंचा, बेल बजाई लेकिन बीवी ने
दरवाजा खोला ही नहीं, पूरी रात सड़क पर गुजारनी पड़ी...!
दोस्त- फिर सुबह बीवी की खबर ली कि नहीं...?
दूसरा दोस्त- अरे नहीं यार, सुबह याद आया कि बीवी,
तो मायके गई है और चाबी मेरी जेब में ही थी...!

आज के मजेदार जोक्स: टीचर और चपरासी की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
 
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
पप्पू- आदमी अपने घर में सिर्फ दो कारणों से खुश होता है...!
गप्पू- कौन-कौन से...?
पप्पू- पहला, बीवी नई हो
या
दूसरा, बीवी नहीं हो...!

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की सरकारी दफ्तर गई और बोली -
हेलो भैया, मुझे इनकम सर्टिफिकेट बनवाना है...!
चपरासी- बाबू से जाकर मिल लो...!
लड़की ने तुरंत अपने ब्वॉयफ्रेंड को फोन लगाया और बोली-
बाबू तुमने बताया नहीं, तुम इनकम सर्टिफिकेट भी बना लेते हो...!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
शहर में रहने वाली लड़की की शादी गांव में हुई...!
बहू जींस पहन कर घर से बाहर जाने लगी तो
सास बोली- क्या जमाना है...?
बहू तुरंत बोली- दही जमा लेना मां जी, मैं शॉपिंग करके आती हूं...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें