फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: टीचर ने छात्र से पूछा ऐसा सवाल, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 16 Dec 2022 02:02 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes in Hindi: हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसते मुस्कुराते रहना चाहिए। हंसते मुस्कुराते हुए हम बड़ी से बड़ी मुसीबत का भी सामना कर रहा है। जब हम हंसते हैं, तो हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। साथ ही हमारा मन भी तरोताजा महसूस करता है। हंसी एक ऐसी दवा है जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसलिए हम सभी को कोशिश करनी चाहिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसें। हंसते रहने से मानसिक तनाव दूर रहता है। हंसने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़िया रहता है और हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक सकते हैं। 

टीचर- बच्चों क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो?
छात्र- हां
टीचर- कैसे?
छात्र- अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
अगर कोई सबह-सुबह उठने में नखरें दिखाए,
तो बस एक तरीका आजमाना है, वह अपने आप उठ जाएगा, 
उसके कान में जाकर धीरे से कह दो
तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मंटू- पापा क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
पापा- नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?
मंटू- क्योंकि पापा मैं कहीं भी जाता हूं, तो 
सब यही कहते हैं हे भगवान फिर आ गया।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर ने क्लास में पूछा- सीनियर और जूनियर में क्या अंतर है?
सिर्फ बिल्लू ने हाथ खड़ा किया...
टीचर- शाब्बाश बेटा, बताओ?
बिल्लू- सर, जो समुद्र के पास रहता हो वो सीनियर (see-near)
और जो चिड़ियाघर के पास रहता हो वो जूनियर (zoo-near)
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बीवी घर पे टीवी देख रही थी
पति- क्या देख रही हो ?
बीवी- कुकिंग शो
पति- महोदया, दिन भर कुकिंग शो देखती हो, खाना बनाना तो आया नहीं फिर भी
बीवी- तुम भी तो कौन बनेगा करोड़पति देखते हो, मैंने कुछ कहा...
पति शांत!
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चंटू- भाई, मैंने एक चीज बनाई है, जिससे तू कोई भी चीज आरपार देख सकता है।
पिंटू- वाह, ऐसी क्या चीज बना दी है?
चिंटू- शीशा
पिंटू- आज तक हंसने में लगा है....
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- आपका लड़का पागल कैसे हो गया?
पिता- वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था।
डॉक्टर- तो इससे क्या?
पिता- लोग बोलते थे थोड़ा खिसको, थोड़ा खिसको, तभी से खिसक गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें