जोक्स: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि कभी भी हंसा जा सकता है। हम और आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। हंसने के लिए किसी इंसान की भी जरूरत नहीं होती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी हंसने लगेगा। तो दर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार डॉक्टर के पास पहुंचा
डॉक्टर ने ट्रैफिक हवलदार को कुछ दवाईयां लिख दीं
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा, किसी चीज का परहेज?
डॉक्टर बोला- सीटी जोर से मत बजाना बस