Jokes in Hindi: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहना है और हम स्वस्थ भी रहते हैं। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से इंसान का मन, मस्तिष्क और शरीर तीनों स्वस्थ रहते हैं। इसके साथ ही मानसिक तनाव और चिंता जैसी तमाम परेशानियां दूर रहती हैं। हंसने-मुस्कुराने वाले लोगों को हर कोई पसंद करता है। आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
पप्पू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
पप्पू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
पप्पू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
पप्पू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!