Funny Jokes: अगर आप सुबह और शाम हंसते हैं, तो आप जीवनभर सेहतमंद रहेंगे। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से वह हमेशा तनावमुक्त रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह किसी समय हंस सकता है। दरअसल, जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मददगार साबित होते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आते रहते हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी ठहाके लगाकर हंसने लगेगा।
मास्टर जी एक होटल में खाली कटोरी में रोटी डुबो-डुबो कर खा रहे थे।
वेटर ने पूछा- मास्टर जी खाली कटोरी में कैसे खा रहे हैं?
मास्टर जी- भइया हम गणित के अध्यापक हैं। दाल हमने मान ली है।
मास्टर जी की बात सुनकर वेटर सोच में पड़ गया
कि कहीं बिल देते हुए भी ये अपना गणित न लगा ले।